सेंसेक्स में 572 अंकों की भारी गिरावट

Last Updated 06 Dec 2018 06:28:00 PM IST

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 572.28 अंकों की गिरावट के साथ 35,312.13 पर और निफ्टी 181.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,601.15 पर बंद हुआ।


सेंसेक्स में भारी गिरावट

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को भारी गिरावट रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 190.16 अंकों की गिरावट के साथ 35,694.25 पर खुला और 572.28 अंकों या 1.59 फीसदी गिरावट के साथ 35,312.13 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,707.23 के ऊपरी और 35,266.76 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 229.37 अंकों की गिरावट के साथ 14,684.23 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 194.60 अंकों की तेजी के साथ 14,143.30 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 64.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,718.15 पर खुला और 181.75 अंकों या 1.69 फीसदी गिरावट के साथ 10,601.15 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,722.65 के ऊपरी और 10,588.25 के निचले स्तर को छुआ।



बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - ऊर्जा (2.35 फीसदी), रियल्टी (2.26 फीसदी), वाहन (2.26 फीसदी), दूरसंचार (2.11 फीसदी) और गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.83 फीसदी)।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment