चार राज्यों में यमुना के लिए 10 परियोजनाएं मंजूर

Last Updated 22 Nov 2018 05:18:56 AM IST

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल तथा हिमाचल प्रदेश में यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए दस परियोजनाओं को मंजूरी दी है।


केन्द्रीय जल संसाधन व नदी विकास मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो)

इन परियोजनाओं पर 1573 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
केन्द्रीय जल संसाधन व नदी विकास मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की कार्यकारी समिति की बैठक में यमुना प्रदूषण को दूर करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा हुई और दस परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। कासगंज में इंटरसेप्शन और डायवर्सन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट 76.73 करोड़  की परियोजना मंजूर की गई जबकि उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में इंटरसेप्शन और डायवर्सन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट  के लिए 64.76 रुपए की योजना मंजूर की गई।

बिहार के छपरा, फतुहा, बख्तियारपुर और खगरिया  के लिए 328.52 करोड़ रु पए की परियोजनाओं को मंजूर किया गया। पश्चिम बंगाल में र्बडवान नगर पालिका के तहत पंपिंग स्टेशनों और एसटीपी समेत शहर में जल निकाय और सार्वजनिक स्थान विकसित करने के लिए कि 234.31  करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूर किया गया।
 

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment