हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट व नौसेना में सहयोग करेंगे भारत-जापान

Last Updated 30 Oct 2018 05:12:09 AM IST

भारत और जापान ने एक हाई स्पीड रेल परियोजना और नौसेना सहयोग समेत छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए तथा 2+2 वार्ता करने पर सहमति जताई।




समझौतों के बाद एक दूसरे को दस्तावेज सौंपते शिंजो आबे और नरेंद्र मोदी। फोटो : प्रेट्र

शिखर वार्ता में दोनों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र के हालात समेत विभिन्न द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों प्रधानमंत्रियों ने 13वीं वाषिर्क शिखर वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में विकास की समीक्षा की और सहयोग के नए क्षेत्रों पर भी बात की। उन्होंने भारत-प्रशांत में शांति और समृद्धि के साझा दृष्टिकोण पर भी ध्यान केंद्रित किया जहां चीन अपनी शक्ति दिखा रहा है। दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि भारत और जापान को एक व्यवस्था आधारित और समावेशी वैश्विक व्यवस्था के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने दोनों देशों के विदेशमंत्रियों तथा रक्षा मंत्रियों के बीच 2अ2 वार्ता करने पर सहमति जताई।

भारत का इस तरह का अमेरिका से समझौता है और दोनों ने पिछले महीने नई दिल्ली में 2+2 वार्ता का पहला दौर आयोजित किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने वार्ता के बाद कहा, हम दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि डिजिटल साझेदारी से लेकर साइबर क्षेत्र, स्वास्थ्य, रक्षा, समुद्र से अंतरिक्ष तक, हर क्षेत्र में हम अपनी भागीदारी को मजबूत करेंगे।
दोनों नेताओं ने मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना में हुई प्रगति की समीक्षा की जो भारत-जापान सहयोग का महत्वपूर्ण प्रतीक है। दोनों पक्षों ने परियोजना के लिए ऋण पर एक सहमति की। उन्होंने मेट्रो परियोजनाओं पर सतत सहयोग का स्वागत किया। भारतीय नौसेना और जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच सहयोग गहन करने के लिहाज से भी एक समझौता किया। औपचारिक शिखर वार्ता से एक दिन पहले ही दोनों प्रधानमंत्रियों ने खूबसूरत प्रशासनिक प्रांत यामानाशी में माउंट फुजी के पास एक आलीशान रिसॉर्ट में करीब आठ घंटे साथ-साथ बिताये थे।

एजेंसियां


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment