बजट पूर्व बढ़त कायम रखते हुए निफ्टी और सेंसेक्स ने नई ऊंचाई हासिल की. निफ्टी आठ माह बाद 5600 के पार. सेंसेक्स भी 19 हज़ार छूने को बेताब.
बैंकिंग, धातु, तेल एवं गैस तथा रीयल्टी कंपनियों के शेयरों में तेजी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 192.20 अंक या 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,346.19 अंक पर खुला. इसी के अनुरूप नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 53.65 अंक या 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,575.60 अंक पर पहुंच गया.
ब्रोकरों ने कहा कि एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख के साथ अमेरिकी बाजारों में कल आई बढ़त के बीच कोषों तथा खुदरा निवेशकों की लिवाली से सेंसेक्स में बढ़त दर्ज हुई. अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़े मार्च, 2008 के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं.
सुबह के कारोबार में हांगकांग का हैंगसेंग 1.07 प्रतिशत तथा जापान का निक्की 1.81 प्रतिशत की बढ़त में कारोबार कर रहा था.