![]() |
सार्वजनिक क्षेत्र की खाद्यान्न खरीद एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) अगले छह माह में 6,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगी. खाद्य मंत्री केवी थॉमस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. थॉमस ने गुरुवार को वैश्विक गेहूं सम्मेलन में कहा, ‘‘एफसीआई 6,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगी. हमें खाद्यान्न खरीद और वितरण के लिए युवाओं की जरूरत है.’’ मंत्री ने स्पष्ट किया कि ये भर्तियां उन 4,000 नियुक्तियों से अलग होंगी, जिनकी नियुक्ति एजेंसी इस समय कर रही है. भारतीय खाद्य निगम के चेयरमैन सिराज हुसैन ने कहा कि संगठन में अभी 30,000 कर्मचारी हैं. फिलहाल कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के माध्यम से समूह-सी में 4,000 कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है. हुसैन ने बताया, ‘निदेशक मंडल ने 6,000 नियुक्तियों की मंजूरी दी है. इसमें छह माह का समय लगेगा. हम एसएससी से समूह-सी के तहत भर्ती का आग्रह करेंगे.’’ हालांकि उन्होंने साफ किया कि एफसीआई के कर्मचारियों की संख्या 36,000 को पार नहीं करेगी, क्योंकि बहुत से कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं. नई नियुक्तियों से पड़ने वाले वित्तीय बोझ के बारे में पूछे जाने पर हुसैन ने कहा, ‘‘वित्तीय संकट नहीं है. निकट भविष्य में हमें नकदी प्रवाह का कोई संकट नहीं है.’’ उन्होंने बताया कि सरकार ने एफसीआई की नकदी ऋण सीमा को 10,000 रुपये बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा सब्सिडी भी बढ़ाई गई है. एफसीआई देश में खाद्यान्न की खरीद और वितरण करने वाली शीर्ष एजेंसी है.
vvv
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||