Twitter Facebook YoutubeRSS
Spacer
Samay Live
बृहस्पतिवार, 17 मई, 2012 |
समय नेशनल यूपी/उत्तराखंड एमपी/छत्तीसगढ़ बिहार/झारखंड समय मुंबई एनसीआर/हरियाणा/राजस्थान आलमी सहारा
08 Feb 2012 11:18:12 AM IST
Last Updated : 08 Feb 2012 11:18:12 AM IST

3-जी नेटवर्क खाया भारती एयरटेल का मुनाफा

3-जी नेटवर्क खाया भारती एयरटेल का मुनाफा
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल.

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 22 प्रतिशत घटा.

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2011-12 की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) में 22 प्रतिशत घटकर 1,011 करोड़ रुपए रहा.

ब्याज में वृद्धि तथा 3-जी नेटवर्क शुरू करने में हुए खर्च के कारण कंपनी का लाभ घटा है.यह लगातार आठवीं तिमाही है जब भारती एयरटेल के मुनाफे में कमी दर्ज की गयी है.

भारती एयरटेल ने बयान में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2010-11 की इसी तिमाही में कंपनी को 1,303 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था. इस खबर के बाद कंपनी का शेयर बंबई शेयर बाजार में 3.15 प्रतिशत गिरकर 367 रुपए पर आ गया.

भारती ने कहा कि 3जी नेटवर्क शुरू करने के लिए अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान उसे 164 रुपए खर्च करने पड़े हैं वहीं शुद्ध ब्याज लागत बढ़कर 116 करोड़ रुपए रही.

हालांकि दिसंबर, 2011 तिमाही में कंपनी की आय 17 प्रतिशत बढ़कर 18,477 करोड़ रुपए रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 15,772 करोड़ रुपए थी. 19 देशों में कंपनी के ग्राहकों की संख्या 24.3 करोड़ रही.

दिसंबर 2011 की स्थिति के अनुसार भारती एयरटेल पर शुद्ध कर्ज 12.72 अरब डालर रहा. बयान के अनुसार आलोच्य तिमाही में अफ्रीका कारोबार से कंपनी की आय 16.1 प्रतिशत बढ़कर 1.05 अरब डालर रही.



 



 

Tools: Print Print Email Email



vvv

 

Facebook

Twitter

Youtube

RSS

Spacer