नयी दिल्ली। प्रकाश अमृतराज ने स्थानीय खिलाड़ी सैंटियागो गोंजालेज पर 6-2, 6-3 की आसान जीत के साथ मैक्सिको सिटी में चल रहे 35000 डालर इनामी एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
भारत का यह आठवां वरीय खिलाड़ी अगले दौर में बेल्जियन के क्वालीफायर डिक नार्मन से भिड़ेगा जिसने दूसरे दौर के मैच में चौथे वरीय अर्जेन्टीना के होरासियो जेबालोस को 7-6, 6-7, 6-3 से हराकर उलटफेर किया।
प्रकाश अपने अमेरिकी जोड़ीदार डेविड मार्टिन के साथ पहले दौर में ही शिकस्त के साथ युगल से बाहर हो गये थे।
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||