बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपने सपनों के घर को सजाने में व्यस्त हैं।
शिल्पा इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड राज कुंद्रा से शादी रचाने से पहले मुंबई और लंदन में अपने घरों को न्यू लुक देने में व्यस्त हैं। अब उन्होंने यह काम लगभग पूरा भी कर लिया है।
शिल्पा का कहना है कि वह अपने इंटीरियर डेकोरेटर्स को धन्यवाद कहना चाहती हैं जिनकी वजह से उनका सपनों का घर सच बन सका। मुंबई में शिल्पा के दो बंगले हैं। इनमें से एक बिग बी के बंगले की अपोजिट साइड में है। इसके अलावा रुइया पार्क में भी उनका एक बंगला है।
शिल्पा के इस बंगले को रितिक रोशन की पत्नी सुजैन ने डिजाइन किया है। वहीं शिल्पा का कहना है कि शादी के बाद वह लंदन में नहीं बसना चाहतीं। मुंबई ही उनका और राज का पहला घर होगा।