![]() |
शनिवार, 4 फरवरी, 2012, दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 07:08, काशी-प्रात: 06:40, पटना-प्रात: 06:32, कानपुर-प्रात: 06:53, देहरादून-प्रात: 07:07, गोरखपुर-प्रात: 06:41, लखनऊ-प्रात: 06:51 बजे. दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:02, काशी-सायं 17:44, पटना-सायं 17:35, कानपुर-सायं 17:53, देहरादून-सायं 17:56, गोरखपुर-सायं 17:40, लखनऊ-सायं 17:50 बजे. दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 14:43, काशी-अप. 14:26, पटना-अप. 14:16, कानपुर-अप. 14:35, देहरादून-अप. 14:35, गोरखपुर-अप. 14:21, लखनऊ-अप. 14:31 बजे. दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 04:01, काशी-प्रात: 03:30, पटना-प्रात: 03:21, कानपुर-प्रात: 03:44, देहरादून-प्रात: 04:01, गोरखपुर-प्रात: 03:31, लखनऊ-प्रात: 03:42 बजे. राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे तक. माघ 15, शक् संवत् 1933. माघ शुक्ल द्वादशी, संवत् 2068, सौर (मकर) माघ मास की 22 प्रविष्टें. रवि-उल-अव्वल 11, हिजरी 1433 (मुस्लिम). शिशिर ऋतु. माघ शुक्ल पक्ष द्वादशी अर्धरात्रियोत्तर 05:37 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी तिथि प्रारंभ. मृगशिरा नक्षत्र अपराह्न 12:53 बजे तक, तदंतर आद्र्रा नक्षत्र प्रारंभ. वैधृति योग सायं 17:15 बजे तक, तत्पश्चात विष्कुम्भ योग प्रारंभ. चंद्रमा पूरा दिन-रात मिथुन राशि में ही संचरण करेगा. भीष्म द्वादशी, तिल द्वादशी, सोमपदा, वेदारंभ में अनुध्याय, द्विपुष्कर योग सूर्योदय से अपराह्न 12:53 बजे तक. मौसम : कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक रहेगी किंतु पूवर्वत दिनों की अपेक्षा ठंडक में कमी आएगी तथा तापमान में वृद्धि होगी. मेष : प्रणय संबंधों में केंद्रित मन प्रियतम से मिलने को व्याकुल होगा. किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा. प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी. परिवार में खुशहाली रहेगी. बृषभ : व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे. परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है. भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिंतित होगा. जीवन में नीरसता को कम करें. जरूरी कार्यों को पूर्ण करें. मिथुन : किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा. भाग्य को कोसना छोड़ समय का पूर्ण उपयोग करें. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी किंतु इससे अभिमानी न बने. भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव. कर्क : सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी. व्यावसायिक क्षेत्र में निखार आयेगा. स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं. कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी. घर में खुशहाली रहेगी. सिंह : नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा. आपमें दूसरों को आकर्षित करने की अभूतपूर्व क्षमता है. अत: इसका पूर्ण लाभ उठाएंगे. आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे. कन्या : भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है. रोजगार क्षेत्र में संघर्ष पर विजय प्राप्त करेंगे. असामाजिक लोगों से दूरी बनायें. जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें. आलस्य न करें. तुला : भावुकतावश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है. संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करने करें. पूर्वाग्रहवश निकट संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं है. आलस्य को त्यागें. वृश्चिक : अच्छे अवसरों का लाभ उठाने में सक्षम बनें. व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मन को उत्साहित करेगी. कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें. नये लक्ष्य व कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी. धनु : भावुकतावश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं. अपने अंदर नयी ऊर्जा की अनुभूति करेंगे. बिगड़े संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें. रोजगार क्षेत्र में नये आसारों से उत्साहित होंगे. मकर : उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आसपास के वातावरण में महत्ता बढ़ाएगा. रोजगार में अपनी स्थिति को लेकर मन हीनता का शिकार होगा. कुछ जरूरी पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे. कुंभ : परिवार में किसी की अस्वस्थ्यता मन को चिंतित करेगी. पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी. किसी अवरोधित कार्य के प्रति मन विशेष रूप से चिंतित होगा. शिक्षा में ढ़ील न बरतें. मीन : मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे. भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय का योग है. जीविका क्षेत्र में किया गया परिश्रम सार्थक होगा. कई दिनों से रुके हुये कार्य के हल हाने की संभावना है.
vvv
|
|||||||||||||||||||||||||||||||||||