इंडी का कोई घटक दल सैम के बयान का समर्थन नहीं करता : संजय सिंह

Last Updated 09 May 2024 01:44:26 PM IST

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (Sanjay Singh) ने भाजपा पर दलितों से नफरत करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन का कोई भी घटक दल कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा की कथित नस्लवादी टिप्पणियों का समर्थन नहीं करता।


आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह

गौरतलब है कि पित्रोदा ने भारत के पूर्वी हिस्से के लोग चीनी और दक्षिण के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं वाली टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया है।

पित्रोदा की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिंह ने से कहा कि इंडिया गठबंधन का कोई भी घटक उनके बयान का समर्थन नहीं करता।

आप सांसद ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें (राष्ट्रपति मुर्मू) संसद के उद्घाटन के लिए क्यों नहीं बुलाया गया? (तत्कालीन) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को राम मंदिर के शिलान्यास के लिए नहीं बुलाया गया था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था।

सिंह ने कहा कि ये लोग केवल भेदभाव करते हैं और दलितों और पिछड़ी जाति के लोगों के प्रति गलत भावना और नफरत रखते हैं।

आरएसएस के लोग कहते हैं कि आरक्षण नहीं होना चाहिए। भाजपा नेता कह रहे हैं कि संविधान बदलना होगा। भाजपा नेता कह रहे हैं कि संविधान बदलना होगा। कांग्रेस ने पित्रोदा की टिप्पणियों से खुद को अलग कर लिया है और इसे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया है।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment