दिल्ली सरकार एवं एमसीडी की स्थिति के लिए LG जिम्मेदार : आप
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध दिल्ली उच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद अचानक राजधानी की सियासत गरमा गई है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल |
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम के मौजूदा हालात के लिए जहां उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को जिम्मेदार ठहाराया है।
वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल की जेल से सरकार चलाने की जिद दिल्ली को तबाह कर देगी।
बार एंड बैंच ने सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर लिखा है कि दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम के मुखिया अरविंद केजरीवाल के शासन में नगर निगम के 2 लाख स्कूली बच्चों को अभी कि किताबें नहीं मिली है। यानी दिल्ली सरकार एवं नगर निगम पूरी तरह से फेल साबित हुआ है।
सत्तारूढ़ आप के नेताओं ने एक बयान में आरोप लगाया है कि उप-राज्यपाल ने गैर कानूनी तरीके से पार्षदों की नियुक्ति की।
पार्षदों की गैर कानूनी नियुक्ति की वजह से नगर निगम में स्थायी समिति का गठन नहीं हो सका। स्थायी समिति का गठन नहीं होने की वजह से निगम के सभी कार्य रुक गए। इसके लिए उप-राज्यपाल जिम्मेदार हैं।
दरअसल, दिल्ली उच्च न्यायालय ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम की यह असफलता है कि वह 2 लाख बच्चों को किताबें मुहैया नहीं करा पाई है।
मुख्यमंत्री सत्ता में बने रहने के लिए इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। वह राष्ट्रीय हितों के बजाए अपने निजी हित देख रहे हैं।
| Tweet |