लवली को पार्टी से तत्काल निष्कासित किया जाए : चौधरी अनिल

Last Updated 30 Apr 2024 11:38:24 AM IST

कांग्रेस प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने सोमवार को संगठन महासचिव को ट्वीट (एक्स) कर कहा है कि मैं आग्रह करता हूं कि अरविंद सिंह लवली को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाए। संगठन सर्वोपरि है।


कांग्रेस प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि अरविंदर सिंह लवली ने जो काम किया है वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस तरह से सूरत में कांग्रेस उम्मीदवार नीलेश खुमानी ने भाजपा के साथ सांठगांठ करके भाजपा को वॉक-ओवर दिया उसी तरीके से भाजपा से मिलीभगत करके लवली ने यह काम किया है। 

लवली के इस्तीफे के बाद उपजे विवाद पर सफाई देते हुए सोमवार को लवली ने कहा कि मेरी मंशा बस यह थी कि मैं अपना सौ फीसद नहीं दे पा रहा हूं। इसलिए मैंने अपना इस्तीफा दिया है।

मैंने कभी नहीं कहा कि मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। मैने अपने पद से इस्तीफा दिया है। जिस तरह से मेरे खिलाफ बयानबाजी हो रही है। जिसमें पार्टी के प्रभारी और आप पार्टी के लोग शामिल हैं, उससे मैं आहत हूं।

उन्होंने कहा कि मैं तो कार्यकर्ता बने रहना चाहता हूं। अगर ये लोग (पार्टी वाले) रहने देना चाहें तो।

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment